Advertisements
Spread the love

रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ आर.के.गुप्ता से मिले प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस…

धनंजय कुमार पुटूस ने रिम्स के प्रभारी निदेशक को दी बधाई…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

डॉ आर.के.गुप्ता को राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स का नया प्रभारी निदेशक बनाया गया। इसी उपलक्ष में आरबीएसएस के केन्द्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने उनसे मुलाकात कर नए दायित्व मिलने पर गीता भेंट कर उन्हें बधाई दिया गया। धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि डॉ आर.के. गुप्ता जी एक ईमानदार और सकारात्मक सोच रखने वाले डॉक्टर हैं।

इन्हें रिम्स का प्रभारी निदेशक बनाया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हमे पूर्व विश्वास है कि डॉ आर.के. गुप्ता के कार्यकाल में रिम्स की व्यवस्था में सुधार होगा और राज्य की विभिन्न जिलों से इलाज कराने आए मरीजो को हर सुविधा का लाभ मिलेगा।

You missed