Advertisements

सड़क निर्माण करा रही कंपनी का रोड रोलर जलाया…
रांची/अनगड़ा (अर्जुन कुमार) । रांची-मुरी मार्ग का निर्माण करा रही जय माता दी कस्ट्रंक्शन कंपनी के रोड रोलर को असमाजिक तत्वों ने जला दिया। घटना जोन्हा के जरवाडीह गांव में सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे हुई। रोड रोलर के साथ ही गांव की पेयजल टंकी, सोलर प्लेट व बिजली का तार भी जल गया। इससे जरवाडीह गांव में पेयजल व बिजली आपूर्ति ठप्प हो गया।
इस आगलगी में रोड रोलर पूरी तरह से जल गया। आगलगी के एक घंटा ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आगलगी की घटना को उग्रवादी संगठन, आपराधिक गिरोह या असमाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है पुलिस इसकी जांच कर रही है।सड़क निर्माण करा रही कंपनी का रोड रोलर जलाया …
