Advertisements
Spread the love

प्रधानमंत्री जी ने 9 साल के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया..आरती कुजुर…

  राँची/नामकुम : अर्जुन कुमार  ।   शुक्रवार को भारत के  प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है l  संपर्क से समर्थन अभियान के तहत खिजरी विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 226,नामकुम अमेठिया नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  आरती कुजूर  के द्वारा किया गया। साथ में समाज के प्रबुद्ध जनों को सम्मान किया गया। सम्मानित किए जाने वाले प्रबुद्ध जन एस के सिन्हा, (अवकाश प्राप्त चीफ कमिश्नर) विभा सिन्हा, (अवकाश प्राप्त शिक्षिका आर्मी पब्लिक स्कूल) गिरिजा देवी समाज सेवी,सुबोध देवी , मनीबाला समाज सेवी एवम अन्य सभी को सम्मानित किया गया। जनसंपर्क अभियान बूथ संख्या 226  में किया गया।

Advertisements

साथ ही घर घर लोगों के बीच संपर्क करके मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक बांटा गया एवम सभी से 9090902024 न पर मिस्ड कॉल करके मोदीजी के लिए समर्थन मांगा गया l नामकुम मंडल अंतर्गत रहने वाले सभी कार्यकर्ता जिसमें मुख्य रुप से रांची लोकसभा  सांसद के सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ,महामंत्री गोरखनाथ सिंह,बूथ अध्यक्ष एवं खिजरी पंचायत के उप मुखिया सुजीत कुमार सिन्हा, रितु राज, सरिता सिंह, सुबोध पासवान, विनोद सिंह ,बिना देवी अर्चना सिन्हा , उषा देवी,ममता देवी,सीताराम प्रसाद, छोटू, उपस्थित हुए

You missed