Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन…

सरायकेला : संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा जिला समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोग आवेदन के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखे।

इस दौरान उपायुक्त ने क्रमवार लोगों की समस्याओं से अवगत हो समस्याओं के निष्पादन हेतु सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में मुख्य रूप से अंचल कार्यालय सम्बन्धित, विधुत, राशन, पेंशन समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन में विभिन्न विभाग अंतर्गत योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य आवेदन के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित किया गया।