Advertisements

खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का हुआ वितरण…
अनगड़ा /अर्जुन कुमार : गेतलसूद पंचायत सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल खेलो झारखंड के तहत खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया गया। झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए खेल किट का वितरण मुखिया शांति मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव व उप मुखिया शंकर बैठा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर शांति मुंडा ने कहा कि सरकार की बहुउद्देशीय खेल योजना काफी सराहनीय है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है खिलाड़ियों को सहयोग मिला तो वे राज्य और देश स्तर पर अपना नाम रौशन करेंगे। मौके पर गौरीशंकर मुंडा, वार्ड सदस्य ममता देवी, पूजा कच्छप, सहित अन्य उपस्थित थे।
