Advertisements

अभिजीत कंपनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक हुआ घायल…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर अभिजीत कंपनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को 108 एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। घटना में घायल व्यक्ति के अचेत अवस्था में रहने के कारण घटना का कारण एवं उसकी पहचान नहीं हो पाया है।
कुछ लोगों द्वारा उसका नाम अजीत प्रधान तथा चक्रधरपुर का निवासी बताया जा रहा है। वह अभिजीत कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता था।घटना के बारे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा खरसावां थाना को सूचना दे दी गई है। घटना में घायल व्यक्ति का पैर टूट गया है।
Related posts:
Ranchi News : टीएसी की बैठक समपन्न, बैठक में 11 एजेडों पर चर्चा, आरक्षण रोस्टर को लेकर नगर निगम चुना...
चाकुलिया: बिरदोह पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का प्रखंड प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन
22 जनवरी को कोविड गाइडलाइन के बीच राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह दिवंगत झामुमो नेता स्व सुधीर महतो...

