Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर: गम्हरिया विनायक गार्डन सोसायटी के लोगों ने बिल्डर संजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाया वादा खिलाफी का आरोप…

आदित्यपुर:राहुल चन्द्रा

Advertisements

आदित्यपुर – गम्हरिया: गम्हरिया स्थित विनायक गार्डन सोसायटी के लोगों ने बिल्डिंग डेवलपर संजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा किए गए वादे के मुताबिक उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। सोसायटी में पानी और बिजली की गंभीर समस्या है, लेकिन बिल्डर द्वारा इसे पूरा नहीं किया जा रहा है, जबकि सोसायटी के लोगों से पानी के नाम पर दिसंबर 2023 तक का भुगतान ले लिया गया है।

वहीं, बिल्डर ने साफ कर दिया है कि टैंकर से पानी सप्लाई करना संभव नहीं है। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने बिल्डर संजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर काम छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा है। समाज के लोग संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कर रहे हैं।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर