झामुमो जिला कार्यालय में I.N.D.I.A गठबंधन हुई बैठक…
रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार
Advertisements

Advertisements

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो रामगढ़ जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू एवं संचालन कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान के द्वारा किया गया। बैठक के दौरान मणिपुर प्रदेश की अमानवीय घटना के विरोध में आगामी तिथि एक अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना के संबंध में एवं इसकी तैयारी पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान झामुमो जिला सचिव बिनोद कुमार महतो, आरजेडी के जिलाध्यक्ष गुलजार अंसारी,भाकपा माले के जिलाध्यक्ष हीरा गोपी, जदयू के जिलाध्यक्ष जयोतिंदर प्रसाद साहू, झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजेश टुडु, देवकीनंदन बेदिया,सीपीआई के नेमन यादव, खुर्शीद अहमद कुरैशी,जदयू के मीडिया प्रभारी अकबर अंसारी एवं मुरलीधर कोठारी उपस्थित थे।
Related posts:
SARAIKELA : नि:संतानता के इलाज एवं जागरूकता को लेकर सरायकेला में पहली बार मगध सम्राट हॉस्पिटल में ल...
सरायकेला : भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय ने खरसावां गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे स्व दशरथ मांझी और स्व म...
घाटशिला . मौभण्डार द्वितीय श्याम महोत्सव की तैयारी जोरों पर, कोलकता, प्रयागराज, और जमशेदपुर के प्रसि...

