Advertisements
Spread the love

आजसू नेता हरेलाल महतो सर्प दंश के पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया…

खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण दो बच्ची की मृत्यु हुई…

चांडिल:कल्याण पात्रा 

नीमडीह प्रखंड के चालियामा गांव के टोला कांठालडीह में सर्प दंश के पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर आजसू नेता हरेलाल महतो ने परिजनों का ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी। इस दौरान हरेलाल महतो ने सर्प दंश के कारण दो बच्ची के मौत की जानकारी ली।

इस दौरान हरेलाल महतो ने कहा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल खत्म हो चुकी हैं। सामान्य बीमारियों से पीड़ित रोगियों एवं सामान्य रूप से घायल होने वालों को भी रेफर कर दिया जाता है, इससे पता चलता है कि यहां साधारण इलाज की व्यवस्था भी नहीं है। हरेलाल महतो ने कहा खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण दो बच्ची की मौत हुई हैं, इसके लिए वही लोग जिम्मेदार हैं जिन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जनता ने चुना है।

बता दें कि विगत 31 जुलाई की रात को नीमडीह प्रखंड के चालियामा गांव के टोला कांठालडीह में दशरथ सिंह के दो बेटी को सांप ने डंस लिया था, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। सांप डसने से दशरथ सिंह की बेटी सुभद्रा सिंह तथा पद्दवती सिंह की मौत हो गई हैं।

इस दौरान नीमडीह जिला परिषद असित सिंह पात्र, आजसू अनुसूचित जनजाति महासभा के प्रखंड अध्यक्ष कांचन सिंह, अजय सिंह, आस्तिक दास, फटिक मंडल, राजकिशोर महतो आदि मौजूद थे।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…