Spread the love

सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक…

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई संयुक्त रूप से बैठक…

रामगढ़ ब्यूरो : इन्द्रजीत कुमार 

Advertisements

जिले के उपायुक्त पदाधिकारी सह अध्यक्ष सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष से सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड व जिला सहकारिता कार्यालय द्वारा गठित समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा उपायुक्त पदाधिकारी सहित बैठक में उपस्थित अन्य को सहकारिता कार्यालय के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

उपायुक्त पदाधिकारी चन्दन कुमार ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से जिले के विकास की अपार संभावनाएं हैं। मौके पर उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को जिले में संचालित पैक्स केंद्रों, डिफॉल्टर पैक्स केंद्रों, डिफॉल्टर पैक्स केंद्रों पर की गई कार्रवाई, पैक्स केंद्रो में चुनाव की वर्तमान स्थिति, सहकारिता के क्षेत्र में संचालित योजनाओं एवं उनके वर्तमान स्थिति आदि से संबंधित सूची 11 अगस्त 2023 तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कृषि वनोपजों, वनोपजों का वर्तमान बाजार मूल्य, वनोंपजों की बेहतर मार्केटिंग व बाजारों में मांग से संबंधित विस्तृत जानकारी व कार्य योजना के साथ 11 अगस्त 2023 को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।