Advertisements
Spread the love

तेजस्विनी महिला संगठन द्वारा सावन उत्सव का किया गया आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा 

Advertisements

महिलाओं की संस्था तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में सावन उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की और जमकर सावन के गीतों का लुफ्त उठाया. हरे परिधानों में पहुंची महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत पेश कर सावन उत्सव में चार चांद लगा दिये.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पार्षद रही नीतू शर्मा ने शिरकत की और महिलाओं की हौसला अफजाई की. उन्होंने सभी महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सुहागिन महिलाओं को साल भर सावन का इंतजार रहता है. तेजस्विनी महिला संगठन हर साल सावन उत्सव का आयोजन करती है ताकि महिलाएं इस मौसम को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सके. इस दौरान महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी. कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश गणेश एवं माता सरस्वती की वंदना के साथ किया गया.