Spread the love

बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक हुई संपन्न…

आज श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के लाइसेंसधारी पवन ओझा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल सिंह का नाम अध्यक्ष के लिए पारित किया गया जिसे सर्वसम्मति से समाजसेवी अनिल सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी भी बनाई गई है।

Advertisements
Advertisements

नव नियुक्त श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास एवं भव्य तरीका से मनाया जाएगा। इसमें सारे लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अध्यक्ष अनिल सिंह ने आगे कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण के लिए बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों को औडर दे दी गई है। जो कि पूरे जमशेदपुर में आकर्षक का केंद्र रहेगा। अंत में श्री सिंह ने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर कमेटी का विस्तार कर दी जाएगी।

विदित हो कि इसके पूर्व शनिवार को शाम को पूरे बागबेड़ा कॉलोनी में टेंपो से इस बैठक की सूचना बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को दे दी गई थी। सूचना के आधार पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने पहुंचकर कमेटी के अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव किए हैं।इस मौके पर सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed