Spread the love

जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर बदले गए कांग्रेस पार्टी के 7 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष…

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुमोदनों उपरांत एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बिशु हेंब्रम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव की अनुशंसा पर सात प्रखंडों के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को पद मुक्त करते हुए नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों में आदित्यपुर नगर के लिए राहुल यादव, गम्हरिया प्रखंड के लिए अखिलेश तिवारी, चांडिल प्रखंड के लिए राजा राम महतो, कपाली प्रखंड के लिए शानुर रहमान, सरायकेला प्रखंड के लिए देवेंद्र नाथ दास, खरसावां प्रखंड के लिए सुदाम बोदरा एवं कुचाई प्रखंड के लिए फागु सिंह मुंडा को तत्काल प्रभाव से प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त सभी प्रखंड अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी/नगर कमेटी समेत मंडल कमेटी, पंचायत एवं बूथ कमेटी का गठन करके जिला कांग्रेस से अनुमोदन उपरांत प्रदेश कार्यालय को समर्पित करना है। सभी नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। साथ ही आशा जताया गया है कि नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी जनहित के कार्यों को आगे बढ़कर के निभाने में अपना योगदान करेगी एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।

Advertisements

You missed