Spread the love

कांग्रेसो ने मनाई आदिवासी दिवस…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements
Advertisements

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कमेटी द्वारा रामगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांव बनखेता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान संचालन रामगढ़ प्रखंड के बीससूत्री के अध्यक्ष सुनील करमाली द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ममता देवी शामिल हुई। कार्यक्रम में सभी लोगों को विश्व आदिवासी दिवस के बधाई दी गई।

ममता देवी ने कहा कि आजादी के बाद से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा आदिवासियों के लिए कई तरह के कानून बनाकर उन्हें संरक्षण देने का काम किया गया। इसके साथ ही साथ कई तरह की योजनाएं भी आदिवासियों के हितों में रखकर बनाई गई। जिसका लाभ उन्हें मिल रहा हैं। झारखंड सरकार भी आपके अधिकार के लिए हमेशा तत्पर हैं। एक आदिवासी का बेटा ही झारखंड सरकार का मुखिया हैं। कार्यक्रम के अंत में जनसमूह के बीच मिठाइयां बांटकर सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामना दी गई।

उक्त मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सीपी संतन, जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव,जिला सचिव संजय साहू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू जोशी, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र महतो, रामगढ़ प्रखंड प्रमुख करुणादेवी, पिंकी राय, रामसेवक बेदिया , रूपलाल बेदिया,बंशी बेदिया, हरिदश महतो,अनिल बेदिया, संदीप बेदिया, विजय मुंडा , कुंती देवी, सहराज करमाली,महेश बेदिया,दादु मुण्डा सैकड़ों कार्यकर्ता इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed