Advertisements
Spread the love

सरायकेला राजमहल परिसर में श्री कलापीठ संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला राजवाड़ी  में भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस श्री कलापीठ के सदस्यों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम महाराजा आदित्य प्रताप सिंहदेव की मुर्ति पर सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। मौके पर बताया गया कि महाराजा साहेब ने भारत सरकार के साथ अपने राज सरायकेला का विलय करने के लिये विलय पत्र में हस्ताक्षर किये थे। इसके बाद सरायकेला का विलय भारत मे हुआ। इसके बाद संस्था के सचिव शिक्षाविद नीलाम्बर सिंहदेव ने झंडोत्तलन किया। और श्रीकला पीठ के कलाकारों द्वारा राष्ट्र भाव के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, बलल्लव भाई पटेल, सुभास चंद्र बोस, पोड़ाहाट के महाराजा अर्जुन सिंह आदि के द्वारा देश के प्रति किये गये कुर्बानी को याद किया गया। और उन्हे नमन किया गया। इस अवसर पर संस्था के नृत्य निर्देशक कालिप्रसन्न सारंगी, सह सचिव भिस्म कैबर्त, कोषाध्यक्ष सुमन्त धीर सामंत, तरुण भोल, निवारण महतो, मनोज महाराणा, सुनील दुबे, सुशिम साहू, मृतंजय भोज आदि उपस्थित रहे।

You missed