Advertisements
Spread the love

ज्वेलरी लूटकांड के चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी दुकान में बेखौफ अपराधियों ने पिछले 6 अगस्त को दिनदहाड़े लूट -कांड की घटना को अंजाम दिया था। अपराधी यहां लाखों के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे।
ईश्वर लाल ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार संग चार अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे, एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा एसआईटी टीम में शामिल अधिकारियों को करेंगे सम्मानित।

लूटकांड मामले का उद्भेदन करते हुए उसमे शामिल चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी आशीष कुमार सिंह, समस्तीपुर निवासी रूपेश उर्फ गोलू झा, वैशाली निवासी अनुज कुमार झा और पिंटू कुमार शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने एक सोने का चेन, दो सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त 7.62 एमएम का एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, सोना वजन करने वाला मशीन, 50 हजार नगद, मैगजीन, पांच मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, हेलमेट, जूते-चप्पल आदि सामान बरामद किया है।

इस संबंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए जिले के एसपी डॉ0 विमल कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही लगातार एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी सभी तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्तचरों के सहयोग से अपराधकर्मियों की तलाश में जुटी थी और अंततोगत्वा उन्हें यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधकर्मी पेशेवर अपराधी हैं। सभी बिहार के रहनेवाले हैं। एसपी ने बताया कि यह बेहद ही चुनौतियों भरा अनुसंधान था ।

उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और न्यायालय से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा । बताया कि उक्त कांड में अभी और भी अपराधियों के शामिल होने की संभावना है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?