Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर में निजी स्कूलों के निजी वाहनों में ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जमशेदपुर अभिभावक संघ ने जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की मांग …

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

Advertisements

कुछ दिनों पहले जमशेदपुर में ओवरलोडिंग की वजह से स्कूली वाहन से बच्चे चोटिल हुए जिसमें साफ तौर पर ओवरलोडिंग करण देखा गया। जुगसलाई क्षेत्र में स्कूली वाहन पलटी होने से कई बच्चे घायल हो गए, लगातार ओवरलोडिंग की वजह से जहां एक तरफ अभिभावक चिंतित नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल आना जाना कर रहे हैं।

ऐसे में अभिभावक संघ ने जमशेदपुर उपायुक्त जमशेदपुर एसएसपी और डीटीओ को ज्ञापन सौंप कर ओवरलोडिंग की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए लगातार वाहन जांच कर ओवरलोडिंग वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते हुए अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश ने कहा कि जब जांच अभियान चलता है।

तो चालक जांच अभियान का हवाला देखकर भाड़ा बढ़ा देते हैं और जैसे ही जांच अभियान बंद होता है। वैसे ही वाहनों में ओवरलोडिंग कर बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। अभिभावकों पर दोहरी मार पड़ रही है एक तरफ आर्थिक बोझ और दूसरी तरफ बच्चों का जान जोखिम का डर उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित