Advertisements
Spread the love

भारतीय जीवन बीमा निगम का 67वां वर्षगांठ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के महालीमोरुप बाजार स्थित जीवन बीमा सेवा केंद्र में भारतीय जीवन बीमा निगम का 67वां वर्षगांठ हरसोलश पूर्वक मनाया गया। केंद्र के संचालक सह मुख्य सलाहकार हेमसागर प्रधान ने इस अवसर पर अपने बीमा धारकों के साथ केक काटा। और एलआईसी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि 1956 में स्थापित भारतीय जीवन बीमा निगम भारत सरकार के स्वामित्व वाला बीमा समूह और निवेश निगम है। इसके लोगों में योगक्षेमं वहाम्यहम् लिखा हुआ है। जिसका अर्थ है आपका कल्याण हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर तपन कुमार मंडल, प्रफुल्ल प्रधान, गोवर्धन महतो, राजू प्रमाणिक, युवराज प्रधान, श्याम प्रधान एवं पवन प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed