Advertisements
Spread the love

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत…

सरायकेला: संजय मिश्रा 

Advertisements

अखिल भारतीय गायत्री परिवार के तत्वावधान बीते 3 नवंबर को आयोजित की गई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसे लेकर गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला द्वारा सरायकेला के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे गायत्री परिवार के झारखंड संयोजक ताराचंद जी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जलेश कवि एवं उद्योगपति प्रकाश साहू द्वारा परीक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मेडल सहित चारित्रिक निर्माण के लिए ज्ञानवर्धक संस्कार परक अच्छी पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी सहित गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के शंभू नाथ अग्रवाल, अरुण साहू, रवि साहू, त्रिलोचन महतो, पिंटू राऊत, मंजू साहू, राखी देवी, सरस्वती देवी, पीके मंडल एवं केशव महतो एवं जिला अंतर्गत 30 विद्यालय के अव्वल रहे छात्र-छात्रा एवं प्रधानाध्यापक कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed