Advertisements
Spread the love

सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों से गरीबों का हो रहा आँखों का मुफ्त इलाज़…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को विभिन्न माध्यमों से बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने हज़ारीबाग के चौपारण प्रखंड में लोकनायक जयप्रकाश नारायण आँख अस्पताल की स्थापना करवाई थी। जिससे क्षेत्रवासियों को इलाज़ में काफी सुविधा हो रही हैं।

इस अस्पताल का संचालन नव भारत जागृति केंद्र संस्था द्वारा किया जा रहा हैं। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने 4 सितम्बर को इस अस्पताल के ओ.पी.डी. प्रभाग समेत अन्य आधुनिक उपकरणों का उद्घाटन किया गया। यहाँ ₹2 करोड़ के सीएसआर मद से नया विंग बनाया गया। उपकरण लगाए गए हैं।

जयंत सिन्हा ने इस अस्पताल को ₹70 लाख की एडवांस रेटिना सर्जरी मशीन भी उपलब्ध करवाई हैं। अभी तक यहाँ लगभग 1,000 सर्जरी निशुल्क की जा चुकी हैं। जिनसे जनता के ₹8 से ₹10 करोड़ की बचत हुई हैं। हज़ारीबाग समेत आस पास के 4-5 ज़िलों के निवासी इस अस्पताल से सीधा लाभान्वित हो रहे हैं। जनसेवा के उद्देश्य से की गयी यह एक बहुत बड़ी पहल हैं। अस्पताल में ओ.पी.डी. प्रभाग शुरू होने से अब मरीज़ों को इलाज में और सुविधा होगी।

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हज़ारीबाग व रामगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाएँ बेहतर बन रही हैं। जयप्रकाश नारायण आँख अस्पताल ने मरीज़ों को बहुत राहत दी गई। मरीज़ों को आधुनिक इलाज मिले। उन्हें कोई कठिनाई न हो, मेरा यही प्रयास हैं। मरीज़ों के चेहरे पर निशुल्क व बेहतर इलाज मिलने से आयी प्रसन्नता को देखकर बेहद खुश हूँ। क्षेत्र की जनता के सेवा में मेरा जीवन समर्पित हैं।