Advertisements
Spread the love

बैंक ऑफ़ इंडिया सिनी शाखा में मनाया गया 118वां स्थापना दिवस…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ़ इंडिया की सीनी शाखा में 118वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीनी ओपी प्रभारी बिरजा कुजूर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए सीनी ओपी प्रभारी बिरजा कुजूर ने बताया कि जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपना 118वां स्थापना दिवस सीनी शाखा में मनाया है।

जहां शाखा प्रबंधक ने बैंक को लगातार सफलता से सुरक्षा देने के लिए सरायकेला पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है‌। जिसके तहत स्थापना दिवस का केक भी ओपी प्रभारी के हाथों कटवाया गया। वहीं शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र में बैंक में सुरक्षा का माहौल होना स्थानीय ओपी के बदौलत ही संभव हो पाया है।

मौके पर राहुल जयसवाल, सतीश कुमार, गौतम कुमार पाल, आशु, नमिता कुजूर, किशन रजक, अमित, जगदीश महतो उपस्थित रहे।

You missed