Spread the love

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा दिवस का आयोजन…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

रामगढ़ शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 एवं 2 के छोटे बच्चों ने भाग लिया गया। प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स के बारे में आवश्यक जानकारी फैलाने के लिए नाटक प्रस्तुत किया गया। छात्रों को बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा कौशल औंर आपात स्थिति के दौरान उनकी भूमिका से अवगत कराया गया।

Advertisements
Advertisements

प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने बच्चों को घर पर प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यस्थलों पर उपलब्ध होना चाहिए। यहां तक ​​कि यात्रा में भी इसे ले जाना चाहिए। उक्त मौके पर अध्यक्ष हरपाल सिंह अरोरा, उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह जस्सल औंर कुलजीत सिंह कालरा, प्रबंधक मनमोहन सिंह लांबा औंर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य परमजीत सिंह चमन, हरदीप सिंह, पुष्चिन्दर सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह सैनी, ब्रह्म भसीन, विक्रमजीत सिंह कोहली मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जग्गी सहित इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisements

You missed