Advertisements
Spread the love

हेंसल के सरकारी विदेशी शराब दुकान के काउन्टर से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद। दो मोटरसाईकिल जब्त, 7 अभियुक्ति को भेजा जेल…

रांची डेस्क (सुदेश कुमार) सम्पूर्ण झारखंड में नशा के खिलाफ लगातार कार्रवाही की जा रही है । इसी कड़ी में सरायकेला के विभिन्न थाना क्षेत्र में एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर शराब के अवैध कारोबार को खत्म करने के दिशा में बड़ी कार्रवाही कर रही है । वही आज राजनगर में जिला आवकारी विभाग को एक बड़ी सफलता मिली जिसमें राजनगर के हेंसल के सरकारी विदेशी शराब के दुकान काउन्टर पर छापामारी कर 50 लीटर नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया ।

वही उत्पाद विभाग के अधीक्षक ने बताय कि गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने राजनगर और गम्हरिया थाना क्षेत्र में 21 एवं 22 सितम्बर को लगातार छापामारी किया गया । राजनगर थानांतर्गत केसरगरिया अर्जुनबिला हेसल तथा गम्हरिया थानांतर्गत जमजोरा बिरजुगुत्तू सालडीह आदि क्षेत्र में संबंधित थाना के सहयोग से संयुक्त रूप से छापामारी की गई। छापामारी के दौरान 2000 किलोग्राम जावा, 150 लीटर महुआ चुलाई शराब, अवैध नकली विदेशी शराब लगभग 52 लीटर, 2 मोटरसाईकिल के साथ 7 अभियुक्ति को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया ।