Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग; प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतू सम्बन्धित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता मिलन में कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया। वही अन्य शिकायतों से सम्बन्धित प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, नीमडीह एवं इचागढ़ अंचल कार्यालय सम्बन्धित मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, डीलर द्वारा तीन माह से राशन ना देने तथा मनमानी कर राशन कार्ड से नाम हटाने, KGBV इचागढ़ में नामांकन में अनियमिता बरतने, KGBV नीमडीह में नामांकन समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। NIC सभागार में आयोजित जनता मिलन में उपायुक्त के साथ सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय उपस्थित रहे।

You missed