Advertisements
Spread the love

श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा के पंडाल का हुआ भूमि पूजन, भव्य होगा दुर्गा पूजा का आयोजन…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने और पंडाल निर्माण के लिए गुरुवार सुबह भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन पं श्यामा प्रसाद बनर्जी के द्वारा श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में भूमि पूजन कराया गया ।

भूमि पूजन के मौके पर कमिटी के अध्यक्ष होनीसिंह मुंडा ने बताया कि श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी द्वारा लगभग 1951 ई. से लगातार पूजा किया जा रहा है। 15 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से कलश स्थापना के साथ मां का विधिवत पूजा अर्चना और आराधना शुरू हो जायेगी। जो 24 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समापन होगा। महाअष्टमी व महानवमी को महाआरती के साथ, महाभोग का वितरण किया जायेगा।

भूमि पूजन के अवसर पर अध्यक्ष होनीसिंह मुंडा, त्रिनाथ राव, साधन दास, सुशील वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, महासचिव के०दुर्गा राव, विजय महतो,राजू मंडल, राजगोपाल वार्ष्णेय,चन्दन सिंह, स्वाधीन महतो, साई राव,विनोद सेन,रंजीत सेन, आदित्य चौधरी,कपीश सिंह,ऋतिक प्रसाद,विक्की मिश्रा,अमन गुप्ता आदि सदस्य शामिल हुए।

You missed