हेंसल पहुंचा अयोध्या का रामरथ।भक्तों ने किया दर्शन।आज मंदिर में करेंगे विश्राम, कल हाता के लिए रवाना।
राजनगर(रिपोट-रविकांत गोप) :- 01 अक्टूबर 2023 :अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु पूरे भारत का भ्रमण करते हुए राम रथ रविवार संध्या 8:00बजे राजनगर प्रखंड के हेंसल बजरंगबली मंदिर पहुँची।वहीं हेंसल बजरंग बली पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य बेसब्री से राम रथ की प्रतीक्षा कर रहे थे।रामरथ के पहुँचते ही हेंसल बाजार जय श्री राम के नाम से गूंजने लगा। वहीं हेंसल बाजार में रामरथ पहुँचने के बाद सैकड़ो भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किये।रामरथ के साथ पहुँचे सभी रामभक्तों के लिए बजरंग बली मंदिर प्रणाग में विश्राम की व्यवस्था की गई।


बता दें कि रविवार रात्रि विश्राम के बाद रामरथ सोमवार सुबह 8 :00 बजे हेंसल गाँव का भ्रमण करेगी जिसके बाद हाता की ओर प्रस्थान होगा।इस दौरान हेंसल में रामरथ के भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
वहीं इस मौके पर बजरंग दल के संयोजक जनार्दन पांडे ,जिला धर्म प्रसाद प्रमुख चाईबासा कुंज बिहारी मिश्रा,रोशन गोलू जैसवाल, मिथिलेश महतो वहीं हेंसल बजरंग बली पूजा कमेटी के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
Related posts:

