
खेलो झारखंड में सरायकेला खरसावां के खिलाडियों का धमाकेदार प्रदर्शन, 10 मेडल लाकर जिले का नाम रौशन किया…
सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: खेलो झारखंड एसजीएफआई साइकिलिंग का ओपन ट्रायल रांची खेल गांव सिद्धू कानू बेलोड्राम में साइकिलिंग का ओपन ट्रायल लिया गया । इसकी जानकारी साइकिल जिला संघ के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया की पहली बार एसजीएफआई में सरायकेला जिले के विभिन्न विद्यालय के सात खिलाड़ियों का चयन खेलो झारखंड में हुआ है । अंडर 14 बालिका वर्ग में बबली हांसदा, अंडर 17 बालिका वर्ग में सुनीता मार्डी, लक्खी मार्डी, अंडर-19 बालिका वर्ग में सुशीला हेंब्रम,अंडर 17 बालक वर्ग में अखिलेश महतो ,अंडर-19 बालक वर्ग मेंमुकेश कैबर्त और राजेश महतो का चयन किया गया था ।
वही दीलिप महतो ने बताया कि सरायकेला की धरती ऐतिहासिक रही है । खेल और कला में अब्बल है आज खेलो झारखंड में खेलकर सरायकेला जिला को 10 पदक दिला कर खेलाड़ियों ने अपना इतिहास रच दिया है । मौैके पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार,प्रकाश कुमार ,जिला साइकलिंग एसोसिएशन महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष निरंजन जवाहरलाल सहदेव ने जिले के सभी खिलाड़ियों के अच्छा प्रर्दशन पर खुशी जाहिर करते हुये सभी को बधाई दी।
Related posts:

