Advertisements

जेटेट पास सहायक अध्यापक की जिला कमेटी ने झामुमो जिलाध्यक्ष से मिलकर सौंपा ज्ञापन…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। जेटेट पास सहायक अध्यापक समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष बादल सिंह सरदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सुभेंदु महतो को एक मांग वेतनमान प्राप्ति के लिए ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जेटेट पास सहायक अध्यापकों के सरकारी शिक्षक बनने की पूरी अहर्ता रखने से संबंधित महाधिवक्ता के राय का पेपर साक्ष्य सहित प्रस्तुत किया।
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ सुभेंदु महतो द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे बहुत ही जल्द जेटेट पास सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिलाए जाने की पहल संबंधी वार्ता मंत्री से करेंगे। मौके पर संघ के अतुल चंद्र महतो, नेपाल चंद्र महतो, निरंजन मंडल एवं जयपाल महतो प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
Related posts:
Namkum News : नामकुम थाना में शांति समिति का बैठक सम्पन्न, 18 अखाड़ा के द्वारा निकाली जायेगी शोभा या...
झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्युमर एसोशिएसन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को केन्द्रीय बिजली मंत्री के नाम उपा...
बदहाल एनएच 32 के कारण गई एक और की जान, अक्रोशित ग्रामीणों ने रखा घंटो तक सड़क जाम, घटना स्थल पहुंच क...

