बाइक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल; स्कूटी चालक स्कूटी छोड़ मौके से हुआ फरार…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी जामबहाल के समीप सुबह के तकरीबन 9:00 घटी एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी और बाइक के आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।
जहां उसके पैर में फ्रैक्चर और गंभीर चोट का इलाज चिकित्सकों द्वारा जारी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजनगर के महाराजगंज गांव का रहने वाला 22 वर्षीय आस्तिक महतो ड्यूटी करने अपनी बाइक से रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार आस्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। और मौके से स्कूटी चालक स्कूटी छोड़कर फरार हो गया।

