Spread the love

आत्मा भवन सरायकेला में महिला किसान दिवस सह कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन का हुआ आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। आत्मा भवन सरायकेला के सभागार में महिला किसान दिवस सह कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला-खरसावां डॉ सुधा वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ सुनीता काडयांग के द्वारा फसल प्रबंधन, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, समेकित कीटनाशक प्रबंधन इत्यादि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर डॉ सुधा वर्मा के द्वारा महिला कृषकों को समूह बनाकर कृषि से संबंधित कार्य को करने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ने की बात कही गई। कार्यक्रम का संचालन आत्मा के उप योजना निदेशक विजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्रीमती अंतिमा कुमारी, आत्मा के मुकेश कुमार एवं अमरेंद्र कुमार साहू मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed