Advertisements
Spread the love

भव्य तरीके से रावण दहन समारोह होगा आयोजन रौशन…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी की अध्यक्षता में सिद्धू कान्हु खेल मैदान में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार बड़ी ही धूमधाम के साथ रावण दहन समारोह का आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा। समारोह के दौरान विशाल रावण के पुतला के साथ-साथ कुंभकरण औंर मेघनाथ का भी विशाल पुतला दहन किया जाएगा। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में समिति की ओर से जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया कि काफी लेट से ही सही सिद्धू कान्हु मैदान में समिति को रावण दहन समारोह करने की इजाजत दी गई।

रौशनलाल चौधरी ने कहा की इस बार का रावण दहन समारोह अपने आप में ऐतिहासिक होगा। शानदार आतिशबाजी के साथ-साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिससे जनता का भरपूर मनोरंजन होगा। उक्त मौके पर रोशन चौधरी के अलावा सचिव महावीर प्रसाद अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेश गोयंका संरक्षक योगेश बेदिया मनोज महतो विमल बुधीया रविंद्र सिंह छाबड़ा दिनेश शर्मा दिनेश प्रसाद धीरज साहू मुरारी शर्मा सतीश कुमार टीकू कुमार गंगा भगत राजेश गुप्ता आनंद कुमार अमरजीत कमलजीत सिंह जग्गी अभिनव प्रसाद कुशवाहा संतोष कुमार धर्मेंद्र भोपाली पंकज वर्णवाल, तथा पंकज वर्णवाल उपस्थित थे।