Advertisements
Spread the love

मुड़कुम पंचायत से मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का सरायकेला प्रखंड में शुभारंभ मुड़कुम पंचायत से किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया प्रमिला हेंब्रम, उप मुखिया लक्ष्मी कुमारी पान, पंचायत समिति सदस्य बेबी सुरेन, पंचायत सचिव रघुनाथ मुंडा, ग्राम प्रधान आत्मा राम महतो एवं सरायकेला प्रखंड के खेल संयोजक जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो द्वारा संयुक्त रूप से खेल का शुभारंभ किया गया।

प्रखंड खेल संयोजक सिकंदर महतो की देखरेख में संपन्न हुए उक्त प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में मुड़कुम, धरमडीहा, बाना, बाटीडीह, शत्रुशाल, नुवागुढा एवं लोवाडीह की टीमों ने भाग लिया। जिसमें मुड़कुम की टीम ने धरमडीहा की टीम को पेनल्टी शूट में 3-2 सिर्फ पराजित कर जीत हासिल की।

You missed