Advertisements
Spread the love

 सोनाहातु पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, जेएसएलपीएस द्वारा 02 लाभार्थी के बीच कुल 20000.00 रूपये एवं सीसीएल के तहत 4 लाभर्थियों के बीच कुल 1950000.00 रूपये का चेक का वितरण किया गया.

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) :  चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सोनाहातु पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. 29 लाभार्थियों को पेंशन, 03 पेंशन स्वीकृति पत्र एवं 09 कम्बल का वितरण किया गया. 08 लाभर्थियों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया गया, जेएसएलपीएस द्वारा 02 लाभार्थी के बीच कुल 20000.00 रूपये एवं सीसीएल के तहत 4 लाभर्थियों के बीच कुल 1950000.00 रूपये का चेक का वितरण किया गया.

आपूर्ति विभाग 15 नए राशन कार्ड, डिलीट, नाम हटाने एवं जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ. 21 आवेदन नए जॉब कार्ड बनाने हेतु दिया गया. शिक्षा विभाग एवं कल्याण विभाग गुरु जी केडिट कार्ड एवं अन्य कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए. अबुआ आवास योजना में कुल 1124 आवेदन प्राप्त हुए. किसान क्रेडिट कार्ड हेतु कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए. राजस्व विभाग- पंजी ॥ हेतु 10 आवेदन प्राप्त हुए. 10 लाभुको के बीच पौधा का वितरण किया गया.

इस मौके पर बीडीओ सह सीओ उपेंद्र कुमार, कल्याण पदाधिकारी गौरी शंकर साव, कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, मुखिया मोहन सोरेन, सीआई चंद्र शेखर पांडे, बलराम महतो, निर्मल महतो, मनोज महतो आदि उपस्थित थे.

You missed