Advertisements

बहरागोड़ा एनएच18 के किनारे बने सर्विस रोड निर्माण की मांग विधानसभा शीतकालीन सत्र में विधायक ने उठाई…
बहरागोड़ा (विश्वकर्मा सिंह) विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विधायक समीर महंती ने बहरागोड़ा एनएच18 के किनारे बने सर्विस रोड निर्माण की मांग उठाई. इस दौरान विधायक ने कहा कि बंगाल से उड़ीसा तथा उड़ीसा से बंगाल जाने वाली भारी वाहन के चलने के कारण बार-बार सर्विस रोड टूट रहा है. एक प्रकार से यह सर्विस रोड का हाईवे की तरह ही उपयोग होता है. इसलिए इन सड़कों का निर्माण हाईवे की मजबूती का होना चाहिए. परंतु कमजोर सड़क बनने के कारण बार-बार सड़क टूट जाती हैं. विधायक ने मांग की कि उक्त सर्विस सड़कों का मजबूती से निर्माण करने हेतु सरकार समुचित पहल करें.
Advertisements

Related posts:

