Spread the love

बड़ी खबर

झारखंड में कई IPS अधिकारियों का तबादला!संजीव कुमार बनाए गए पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना दुमका…

दुमका ब्यूरो :  मौसम कुमार

Advertisements
Advertisements

झारखण्ड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है,जबकि कई आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।धनबाद SSP समेत पाकुड़, साहिबगंज और हजारीबाग को नए SP मिले है। गृह,कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने देर रात अधिसूचना जारी कर 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की जानकारी दी है।

हृदीप पी.जनार्धन को धनबाद का नया एसएसपी बनाया गया है,हृदीप पी. जनार्धन 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है।वहीं धनबाद के SSP संजीव कुमार को संथाल परगना दुमका का डीआईजी बनाया गया है। पाकुड़ के नए एसपी प्रभात कुमार बनाए गये है।जो 2014 के बैच के आईपीएस अधिकारी है। रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है।

वहीं हजारीबाग को अरविंद कुमार सिंह के रूप में नया SP मिला है। अरविंद कुमार सिंह झारखंड सशस्त्र पुलिस देवघर के पद पर पदस्थापित थे।
डीजी अनुराग गुप्ता को डीजी एसीबी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। आरके मल्लिक को डीजी झारखण्ड सशस्त्र पुलिस को जिम्मेदारी मिली है।

You missed