Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी; प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का मिला आश्वासन…

 

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगों से जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया।

बताया गया कि जिला समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद, गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा में राशन वितरण में अनियमितता, आपसी बंटवारा, आबुआ आवास योजना सूची में नाम जोड़ने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

You missed