Advertisements

भोंदोडीह में अंचलाधिकारी ने किया अवैध बालू भण्डारण पर मामला दर्ज।बालू माफियाओं में मचा हड़कंप…
राजनगर अंचलाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा ने शुक्रवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र में चल रहे बालू घाटों पर धावा बोलते हुए कुजू पंचायत के भोंदोडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप अवैध रूप से लगभग 3000 सेफ्टी बालू भंडारण को जब्त करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
Advertisements

वहीं अंचलाधिकारी द्वारा बालू घाटों पर छापामारी अभियान से बालू माफियों में हड़कंप मच गया है।इस दौरान विभिन्न बालू घाटों का भी निरीक्षण किया परन्तु बालू घाट में किसी भी तरह की कोई हलचल नही मिली।
वहीं छापामारी अभियान में अंचलाधिकारी हरिश्चन्द्र मुंडा के साथ राजनगर थाना के ए एस आई छोटू कुमार,अंचल कर्मचारी सोमचांद टुडू,विद्यासागर टुडू समेत पुलिस बल शामिल थे।
Related posts:
Ranchi News : नामकुम इलाके के कोचबोंग खदान के डोभा से मिला व्यक्ति शव, हत्या की आशंका, परिजन ने खुंट...
Saraikela : जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने की वर्चुल बैठक, पत्रकारों से पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का ...
सरायकेला : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत श्री झारखंड सीमेंट प्लांट में 200 पौधों का किया गया पौध...

