Advertisements

वॉली बॉल मे साल्हन और कबड्डी में एस एस+ टू स्कूल चिलदाग टीम बने विजेता…
रांची: अर्जुन कुमार
अनगड़ा । चैलेंजर्स स्पोर्ट्स कंपटीशन के चौथे दिन वॉली बॉल और कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई वॉली बॉल मे कुल चार टीम भाग लिया पहला मुकाबला चिलदाग राइडर चिलदाग बी टीम के बीच खेला गया चिलदाग विजय हुआ । दूसरा मैच अनगड़ा और साल्हन के बीच खेला गया जिसमें साल्हन की टीम विजय हुआ .फाइनल मुकाबला साल्हन और चिलदाग के बीच खेला गया बेहतर खेलते हुए साल्हन विजेता बना।
दूसरी ओरकबड्डी में एस एस + टू स्कूल चिलदाग और अनगड़ा के बीच खेला गया जिसमें एस एस + टू चिलदाग विजय होकर विजेता बना। अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा नरेश साहू रहे साथ में संयोजक रामसाय मुंडा आयोजन समिति अध्यक्ष राजेंद्र, राजू प्रमाणिक अजय सिंह भोगता, जलेश महतो, अजय करमाली, संजय नायक, नारायण महतो का प्रतियोगिता कराने में अहम योगदान रहा।

