Advertisements
Spread the love

आज से अगले 5 दिनों के लिए 6 घंटों के लिए बाधित रहेगी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति…

सरायकेला -संजय मिश्रा । सरायकेला से उकरी 33 केभी लाइन की मरम्मती एवं रखरखाव कार्य के लिए 2 मार्च से 6 मार्च तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रातः 6:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक के लिए बाधित रहेगी।

उक्त जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सरायकेला के वरीय प्रबंधक तकनीकी विशाल कुमार ने बताया कि उक्त फीडर से मानिक बाजार, मधुपुर, काकड़ा, टेंटोपोसी, घाघी, सिंधुकोपा एवं कालिया डूंगरी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित होंगे। उन्होंने विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विद्युत शक्ति उपकेंद्रों और सरायकेला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

You missed