Advertisements
Spread the love

बीजेपी ने वर्तमान झारखंड सरकार के गलत नीति के विरुद्ध में प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया …

 

आदित्यपुर : जगबंधु महतो    सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिला ईकाई वर्तमान झारखंड सरकार के गलत नीति के विरुद्ध मे झारखंड प्रदेश बीजेपी के निर्देशानुसार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि झारखंड की जनता ने INDI गठबंधन की सरकार को 5 साल का मौका दिया। इस 5 साल में बस यह सरकार झारखंड की जनता को लूटने का काम की है।

Advertisements
Advertisements

अबुआ आवास के नाम पर यह सरकार मात्र प्रमाण पत्र बांट रही है। पूरे झारखंड में अभी तक एक भी आवास नहीं बना है। आवास बनाने के लिए बालू की आवश्यकता होती है । यह सरकार 4 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक बालू का टेंडर नहीं कर पाया है कहां से बनेगा आवास,INDI गठबंधन की सरकार में झारखंड की खनिजों की लूट, महिलाओं के साथ बलात्कार, ट्रांसफर.पोस्टिंग का खेल चल रहा है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह फेल है। इस सरकार में जनता का एक भी काम नहीं हो रहा है। जनता 2024 लोकसभा में झारखंड की 14 की 14 सीट भाजपा को देगी और विधानसभा में 60 प्लस सीट देकर INDI गठबंधन को झारखंड से उखाड़ फेंकेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रभारी के रूप में पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव पूर्व उप.मेयर बॉबी सिंह, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव,आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, RIT मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, रमा सिन्हा,सुनीता मिश्रा, मंजू जी, अजीत सिंह, मनोरंजन, B.N Singh, पंकज कुमार,अनय सिंह, सतीश शर्मा, सावन गुप्ता, अशोक सिंह, विजय सोनार, मनोहर गोप, पुष्टि गोप, राजाराम मार्डी, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, वन महतो, शैलेश कुमार, सुनीता पासवान, राजकुमार सिंह, नकुल मंडल, दीपक के साथ.साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार