Advertisements
Spread the love

कोलाबीरा बस्ती के प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा में श्रद्धा भाव के साथ हुई रामनवमी की पूजा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। कोलाबीरा क्षेत्र के कोलाबीरा बस्ती स्थित बजरंग मंदिर में श्रद्धा भाव के साथ श्री रामनवमी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा के तत्वावधान आयोजित किए गए उक्त श्री राम नवमी पूजन कार्यक्रम में अखाड़ा प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने भगवान श्री राम और भक्त हनुमान की सपरिवार विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र, राज्य एवं देश के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल प्रार्थना की।

इस मौके पर दर्जनों की संख्या में भक्तों द्वारा उपस्थित होकर भगवान श्री राम और भक्त हनुमान की आराधना की गई। मौके पर मंदिर प्रांगण जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे से गुंजायमान रहा। मंदिर के पुजारी अरविंदो गोस्वामी ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच श्री राम नवमी की पूजा संपन्न कराई।

मौके पर शिव सेना बजरंग अखाड़ा कोलाबीरा बस्ती के संरक्षक, प्रमुख एवं अध्यक्ष शंभू मंडल ने बताया गया कि वर्ष 1992 से शिव सेना बजरंग अखाड़ा द्वारा आयोजित किए जा रहे श्री राम नवमी पूजन उत्सव कार्यक्रम के तहत वृहस्पतिवार को भव्य श्री रामनवमी झंडा शोभा यात्रा निकाला जाएगा। जिसमें बालिका सशक्तिकरण को लेकर बालिकाओं द्वारा दिखाए जाने वाले करतब आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे।

You missed