Advertisements

जमशेदपुर : अपने मां और अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे प्रत्याशी प्रणव महतो, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर करे मतदान : प्रणव महतो…
जमशेदपुर : लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी प्रणव कुमार महतो ने शनिवार को मतदान किया. प्रणव कुमार ने जमशेदपुर स्थित पुब्लिक स्कूल बारीडीह के बूथ संख्या- 102 में अपने मां और धर्म पत्नी व पुत्र के साथ जाकर अन्य मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया.
Advertisements

इससे पूर्व मतदान की प्रक्रिया पूरी की और वोट देने के बाद अंगुली में स्याही लगाई. इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए वोट जरूर देने की अपील की.

