Advertisements

सड़क हादसे में हेसल नायटोली निवासी सुधुवा मुंडा का मौत…
राँची । अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल रिंग रोड में ट्रक ने 63 वर्षीय शुधुवा मुंडा को टक्कर मारा मौके पर हुई मौत । प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेसल नयाटोली निवासी शुधुवा मुंडा रिंग रोड होते हुए बाजार जा रहा था टाटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक हेसल रिंग रोड ओवरब्रिज से डाउन की ओर उतर रहा था
Advertisements

उसी समय अनियंत्रित होकर शुधुवा मुंडा को टक्कर मारा मौके पर उपस्थित ग्रामीण उसे उसी ट्रक में उठाकर अनगड़ा सी एच सी पहुंचाया प्राथमिक चिकित्सा कर रिम्स रेफर किया गया उसी दौरान शुधुवा मुंडा दम तोड़ दिया । सूचना मिलते ही अनगड़ा पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राँची रिम्स भेज दिया । परिवार के सदस्य का रो रोकर बुरा हाल हो गया है ।

