Advertisements
Spread the love

कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

सरायकेला : संजय मिश्रा । कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण कुमार के मार्गदर्शन में योग के गुर सीखे। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दिलीप महतो भी उपस्थित रहे। योग दिवस के दिन मौसम का भी साथ मिला। धूप नहीं होने के कारण सभी बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में योग अभ्यास किया और अपने जीवन में योग को उतारने की शपथ ली। छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अति आवश्यक है।

Advertisements

यह हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रखता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है यह हम सभी जानते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। इसलिए सभी छात्रों को प्रत्येक दिन योग के लिए कुछ समय निकालना चाहिए और इसे अपनी दिनचर्या का एक हिस्सा बनना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के श्रीमती मीनाक्षी रजक, कामदेव महतो, मनोज कुमार, विजय महतो, सुभाशीष महतो, सुजाता बेसरा, सुप्रभा सारंगी, मनोरंजन कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।