Advertisements

झामुमो प्रखंड कमेटी ने स्वर्गीय सुधीर महतो को किया याद…
चाकुलिया विधायक कार्यालय में मंगलवार को झामुमो प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय के नेतृत्व में झारखंड के माटी पुत्र और पार्टी के कद्दावर नेता एवं झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की जयंती मनाई गई.
Advertisements

इस अवसर पर स्व. सुधीर महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इस मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव बलराम महतो, राजा बारीक, विजय गोस्वामी, मिथुन कर, रमाई सोरेन, धीरेन महतो, जन्मेजय महतो, मनोज महतो, बबलू हेंब्रम, दुर्गा प्रसाद सोरेन, सनत घोष आदि उपस्थित थे.
Related posts:

