Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल के लिए मचे हाहाकार को लेकर जिला भाजपा का नगर निगम कार्यालय पर विशाल धरना प्रर्दशन 29 को…

सरायकेला: संजय मिश्रा । आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पानी के लिए मचे हाहाकार को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में एक अपात बैठक की गई। बैठक में उदय सिंहदेव ने कहा कि लगता है आदित्यपुर नगर निगम आंख पर पट्टी बांधकर और कान में रुई ठूंस कर सोया हुआ है। तभी उसे निगम क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या नहीं दिखती।वर्तमान में स्थानीय विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री है, लेकिन निगम क्षेत्र का दुर्भाग्य है की लोगों को मूलभूत सुविधाओं तक के लिए मोहताज रहना पड़ रहा है,

Advertisements

कुछ माह पूर्व मंत्री रहते हुए चंपाई सोरेन ने पानी की समस्या को लेकर निगम और एजेंसी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर स्थाई समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन अब उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पानी की समस्या उल्टे और विकराल हो चुकी है। पानी की समस्या और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की समस्या को लेकर भारतीय जानता पार्टी ने निगम क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर जनआंदोलन करने का निर्णय लिया है। आगामी शनिवार अर्थात् 29 जून को आदित्यपुर फुटबाल मैदान में महाजुटान होगा। जहां से जनसमूह रैली के रूप में नगर निगम कार्यालय पहुंच कर विशाल धरणा प्रदर्शन करेगा।

जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री और निगम के अधिकारियों का नींद खुले। संपन्न हुए उक्त बैठक में भाजपा नेता सह नगर निगम के पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह, भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हँसदा, सुनील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर, संजय सरदार, कृष्णा प्रधान, देवेश महापत्रा, संजीव रंजन, ललन शुक्ला, अशोक सिंह, अमन श्रीवास्तव, पंकज कुमार, विजय सोनार सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?