Advertisements
Spread the love

 4 जुलाई को होगा जेबीकेएसएस नेता प्रेम मार्डी का भव्य स्वागत :समर्थक…

राजनगर: रविकांत गोप 

Advertisements

आदित्यपुर के हथियाडीह मामले में जेबीकेएसएस नेता प्रेम मार्डी को 21 जून को जमानत मिल गई थी।वहीं 28 जुन शुक्रवार को प्रेम मार्डी जेल से बाहर आ गए है।प्रेम मार्डी के बाहर आने की खबर से जेबीकेएसएस समर्थकों में काफी उत्साह है।परंतु अभी तक वह सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने नही आएं है।लेकिन जेबीकेएसएस के समर्थक ये जानते है।कि वे कहां है।और कब अपने घर गोबिंदपुर पहुचेंगे।

वहीं जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है,कि प्रेम मार्डी का स्वागत कार्यक्रम 30 जून की जगह 4 जुलाई होगा।इसको लेकर जेबीकेएसएस समर्थकों में उत्साह का माहौल है।और स्वागत कार्यक्रम की तैयारी में लग गए है।वहीं राजनगर प्रखंड के एक जुझारू जेबीकेएसएस सदस्य ने प्रेम मार्डी के बारे जानकारी देते हुए कहा – प्रेम मार्डी जेल से बाहर आने के बाद जेबीकेएसएस के शीर्ष नेताओं से मिलने उनका आशीर्वाद प्राप्त करने गए है।

जो आगामी 4 जुलाई को जयराम महतो के साथ सरायकेला जिले में स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे।जिसके बाद वे सभी से मिल पाएंगे।वहीं जेबीकेएसएस ने आमजनता से आग्रह करते हुए कहा- आपको घबराने की जरूरत नही है।प्रेम मार्डी सुरक्षित है।बहुत जल्द प्रेम की धमाकेदार इंट्री होगी।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर