Advertisements
Spread the love

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने लिया जायजा; तैयारियों की समीक्षा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

 सरायकेला: संजय मिश्रा । 30 जून रविवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमडीह में प्रस्तावित मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आगमन की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो एवं उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Advertisements

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के आवागमन, हेलीपेड, बेरीकेटिंग, वाहन पार्किंग, यातायात परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा ले सम्बन्धित पदाधिकारी को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। मौक़े पर उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर मलय कुमार, अंचलाधिकारी राजनगर हरीश चंद्र मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, नजारत उपसमाहर्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित