Advertisements
Spread the love

चाकुलिया : जमीरा पहाड़ पूजा में दिखी आदिवासी संस्कृति, अच्छी बारिश के लिए की पहाड़ पूजा

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह/ देवाशीष नायक) चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर पंचायत में सोमवार को जमीरा पहाड़ पूजा के मेला में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान शामिल हुए. इस अवसर पर कमेटी की ओर से आदित्य प्रधान को छाता देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर उन्होंने पहाड़ पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना किया. साथ ही मांदर की थाप पर पाता नाच में शिरकत भी किया. इस मौके पर मंगल हांसदा, विकास महतो, लाल मोहन मांडी, राम चंद्र हांसदा, पागान सोरेन, मुखिया कान्हु राम हांसदा, लुगाराम बास्के, कमेटी के अध्यक्ष रवीन्द्र मांडी, सचिव राजू, हांसदा, माझी बाबा पीथो मुर्मू, हिंदु राम हांसदा, जयराम मांडी अजय कुमार पातर, बाबलु हेम्ब्रम, दुर्गा हांसदा आदि शामिल थे।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित