Advertisements
Spread the love

मानसून आते ही झारखंड की राजनिति में बड़ा बदलाव, हेमंत सोरेन सरकार बनाने का किया दावा…


सीएम चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप,

रांची अर्जुन कुमार । आज विधायक दल की बैठक के बाद सीएम चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। शाम 7ः 20 बजे चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंप दिया। इसके तुरंत बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के विधायकों की हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है और सरकार बनाने का दावा किया है। इसके बाद माना जा रहा है कि राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन की बैठक में जो निर्णय लिया गया है, उसका पालन करते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। गठबंधन के निर्णय पर ही वह मुख्यमंत्री बने थे।

Advertisements

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बने थे। वह 152 दिन के लिए सीएम पद पर रहे। विगत 2 फरवरी 2024 को उन्होंने शपथ ग्रहण किया था।